सीईओ जिला पंचायत अंशुमान राज ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की समीक्षा की

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की समीक्षा बैठक नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आयोजित बैठक में 17 विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित हुये, जिन्हें पी.एम. जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जनजाति बाहुल्य ग्रामों और आकांछी जिलों में जनजाति परिवारों के लिए परिपूर्णता लक्ष्य को अपनाकर जनजाति समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु 79156.00 करोड़ रूपये अभियान की मंजूरी दी गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सक्षम बुनियादी ढांचा विकसित करना, आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना, अच्छी शिक्षा तक पहुंच का सार्वभौमीकरण एवं स्वस्थ जीवन और गरिमा पूर्ण वृद्वावस्था व्यतीत करना है। उक्त अभियान के तहत आकांछी जिला सीधी के 134 ग्रामों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें सीधी विकासखण्ड के 48, कुसमी विकासखण्ड के 37, मझौली विकासखण्ड के 24 रामपुर नैकिन विकासखण्ड के 11 एवं सिहावल विकासखण्ड के 14 गाॅव सम्मिलित हैं। बैठक में जिला नोडल अधिकारी के अतिरिक्त जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डाॅ. डी.के. द्विवेदी तथा इस अभियान से जुड़े सत्रह विभागों के अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

News TOP Footer