भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए बने भाजपा का सदस्य कहा देव कुमार चौहान ने

0 351
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभाव पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान का पर्व हर्ष उल्लास के साथ पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाकर 88 0000 2024 पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा के प्राथमिक सदस्य बना रहे हैं। उक्त आशय के विचार भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहीं। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिले के सदस्यता प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी डॉ मनीला सिंह चौहान उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान- 2024 अंतर्गत जिले में ढाई लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ व देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा की सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर 8800002024, क्यूआर कोड, रेफरल कोड, चैटबॉथ, नमो एप व पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्य बनने की पात्रता मिलेगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नप अध्यक्ष, नपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान छह वर्ष में एक बार चलाया जाता है।

News TOP Footer