अनुशासन और धैर्य सफलता के लिए आवश्यक कहा एडीएम राजेश शाही ने

0 337
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सीधी के सभागार में सिविल सर्विसेज की निःशुल्क कोचिंग के छात्र-छात्राओं को शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन और धैर्य रखना अति आवश्यक है। सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक सुविधाओं का होना आवश्यक नहीं है। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रयोग करके भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मन में उठने वाले प्रश्नों को दबाना नहीं चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर उत्साह से सीखना चाहिए। एसडीएम निलेश कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि तैयारी के दौरान अल्पकालीन और दीर्घकालिक लक्ष्य बनाना चाहिए और अध्ययन के दौरान ग्रुप डिस्कशन भी करना चाहिए। सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। तैयारी व्यवस्थित तरीके से सिलेबस और प्रीवियस पेपर को पढ़कर करना चाहिए। साथ ही निरंतर टेस्ट सीरीज लगाना चाहिए। जिला पंजीयक अभिषेक सिंह बघेल ने कहा कि असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। उनसे निरंतर सीखने का प्रयास करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन व मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के सहयोग से निरूशुल्क कोचिंग क्लासेस निरंतर संचालित हो रही हैं।

News TOP Footer