नाग पंचमी त्योहार पर हुआ विशाल दंगल कुश्ती का आयोजन

सीधी धर्मेंद : हमारे देश में पारम्परिक रूप से मनाए जाने वाला त्योहार नाग पंचमी को नागा पंचमी के नाम से भी जाना जाता है नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना होती है नाग पंचमी नागों या नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन नाग देवता का सम्मान करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान किए जाते हैं 9 अगस्त को सीधी जिले में भी नाग पंचमी का पर्व लोगों ने पारंपरिक रूप से भगवान शिव के मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की और नाग देवता की पूजा अर्चना करके मनाया। नाग पंचमी पर पारंपरिक रूप से दंगल का भी आयोजन किया जाता है जिसमें लोग अपने दमखम बाहुबल और कुश्ती कल का प्रदर्शन करते हैं उसी कड़ी में विगत बरसों की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी के मौके पर सीधी शहर के नगर पालिका गुरु आशिक अली व्यायाम शाला आमहा सीधी में विशाल दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा विशिष्ट अतीत के रूप में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान नवीन नेटवर्क डिजिटल के संचालक नवीन सिंह आकाश सिंह चौहान रिंकू भैया नगर पालिका के अनेक पार्षद और गणमान्य नागरिक शामिल रहे। दंगल की शुरुआत पूर्व गुरु आशिक अली की फोटो पर माल्यार्पण करके की गई दंगल में देश के कोने-कोने से आए नामी गिरामी पहलवानों के बीच मनोरंजक कुश्ती देखने को मिली दंगल में देश के कोने-कोने से आए नामी गिरामी पहलवानों की कुश्ती की शुरुआत मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह चौहान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान और नवीन नेटवर्क डिजिटल के संचालक नवीन सिंह ने पहलवानों के जोड़ों के बीच हाथ मिलवाकर की। कार्यक्रम में मुख्य मुकाबला पहलवान लकी थापा नेपाल।, दिलशेर पहलवान सहारनपुर, बाबा पहलवान सहारनपुर, बबलू पहलवान मेरठ, मोंटी पहलवान मेरठ, शमशेर और विक्की पहलवान पंजाब और महिला पहलवान खुशी पाल कानपुर और सेजल पहलवान कानपुर के बीच देखने को मिला कुश्ती के दौरान पहलवानों के बीच होने वाली तनातनी का आनंद दर्शकों ने खूब उठाया। देर शाम तक चले दंगल में कई पहलवानों ने कुश्ती लड़ी इसके बाद दंगल के मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह चौहान ने विजय खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया किया दंगल के आयोजकों एडवोकेट दिलावर अली खान रनशेर अली खान बाबू भाई ने सभी अतिथियों और जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
