स्काउटिंग से यश, कीर्ति और सम्मान के साथ प्राप्त होता है कहा विधायक श्रीमती रीती पाठक ने

0 618
Main Ad1

 सीधी धर्मेंद : स्काउटिंग के माध्यम से जिले भर के सभी विद्यालयों के साथ-साथ पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई जा रही है। केवल देश ही नहीं बल्कि विश्व के 216 से अधिक देशों में भारत स्काउट एवं गाइड संचालित है। स्काउटिंग से यश, कीर्ति और सम्मान के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में राष्ट्रभक्ति का सहज ही बोध जागृत होता है। उक्त विचार सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने भारत स्काउट गाइड द्वारा चलाए जा रहे सप्त दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्ति किए। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से जहां एक और छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है, वही इस कार्य में लगे हुए शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का भी व्यक्तित्व विकास हो रहा है। स्काउटिंग के माध्यम से छात्र एवं छात्राएं राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार की तैयारी करें। भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में भारत स्काउट गाइड संचालित है। भारत स्काउट एवं गाइड के आदर्श दल स्थापित हो और हर विद्यालय की शान के रूप में जानी जाए, यह हमारा लक्ष्य एवं प्रमुख प्राथमिकता होगी। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मंचासिन अतिथियों के साथ शिविर में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शिविर संचालक डॉक्टर एस एन पांडे, डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त डी पी मिश्रा, राकेश रतन पांडे, हरिशंकर पांडे, शशि गौतम, अजीत द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा, के पी सिंह, उमाशंकर बैगा को स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

News TOP Footer