विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों ने सीधी शहर में निकाली रैली

सीधी धर्मेंद : 9 अगस्त को पूरे विश्व में आदिवासी दिवस के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया सीधी आदिवासी बाहुल्य जिला है सीधी जिले में भी 9 अगस्त को आदिवासियों ने सीधी जिला मुख्यालय सहित अनेक ग्रामीण अंचलों में भी आदिवासी जनजाति कला संस्कृति और परंपरा से जुड़ी कार्यक्रमों के आयोजन करके आदिवासी दिवस मनाया गया सीधी जिला मुख्यालय में भी जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के कोने-कोने से आए आदिवासी भाइयों ने पूजा पार्क में एक कार्यक्रम सभा आयोजित करके पहले सीधी शहर में अपनी कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए रैली निकाली रैली के दौरान रैली में डीजे के धुन पर आदिवासी समाज के युवक युवतियों डांस करते नजर आए सभी आदिवासी भाइयों बहनों ने आदिवासी दिवस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शहर के नागरिकों का अभिनंदन किया सीधी शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर रैली निकालने के बाद वापस पूजा पार्क पहुंचकर आदिवासी भाइयों ने अपनी कला संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस दौरान आदिवासी समाज के वक्ताओं ने आदिवासी समाज की दशा और दिशा को सुधारने समाज के लोगों को शिक्षित और साक्षर बनाने के साथ समाज कल्याण के लिए काम करने की बात कही भक्तों ने कहा कि हमें अपनी कला संस्कृति और पहचान को बचाए रखना है और विकास की राह पर आगे बढ़ाना है
