सीधी जिले में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा आपका थाना आपके गांव अभियान

सीधी धर्मेंद : रीवा संभाग के आईजी के निर्देशन में सीधी जिले के गांव गांव में पुलिस और राजस्व की टीम जाकर अब लोगों के छोटे-मोटे झगड़ों को मौके पर ही निपटने का काम करेगी जिससे लोगों को छोटे-मोटे विवादों से मुक्ति मिल सके। इसके लिए आईजी रीवा के निर्देशन में आपका थाना आपके गांव अभियान संचालित करने जा रही है। एक विशेष मुलाकात के दौरान सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि जिले में यह अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसमें पुलिस और राजस्व टीम अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में जाकर जो भी पेंडिंग प्रकरण है उन पर दोनों पक्षों को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करेगी।
