कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 2 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के पिता स्वर्गीय दिवाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके निज निवास बघवारी सीधी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला सिंगरौली जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह सहित कांग्रेस भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्त्ता गणमान्य नागरिक ग्रमीण जन और जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के परिजनो ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने पिताजी की स्मृति में अस्थि विसर्जन के लिए निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल पूर्व में ही की थी पूर्व से एक वाहन जनता की सेवा में लगा हुआ है आज उनके द्वारा अपने पिता की पुण्यतिथि पर दूसरे वाहन को भी जनता की सेवा में समर्पित किया जा रहा है मानव सेवा गरीबों की सेवा सबसे पुण्य कार्य होता है ऐसे लोग जो अपने दिवंगत परिजनों की अस्थि को मां गंगा की गोद में प्रवाहित करना चाहते हैं और उन्हें आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है ऐसे लोगों की सेवा में ज्ञान सिंह ने आगे आकर बहुत पुण्य पहल की है उन्होंने यह पुण्य कार्य करके अपने पिता जी के नाम को अमर कर दिया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ प्राप्त हो इसी अपेक्षा के साथ में आशा करता हूं समाज के और अग्रणी व्यक्ति इसका अनुसरण कर मानव सेवा के लिए आगे आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह में अपने पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार ज्ञापित करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में पंजाब के आमंत्रित संतों गुरमीत सिंह ज्ञानी सतनाम सिंह सुनील सिंह और साथियों ने गुरुवाणी भजन-कीर्तन गायन किया। जिसके बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा अपने पिता स्वर्गीय दिवाकर सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में जिले वासियों के लिए प्रदत्त दूसरे अस्थि कलश वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित कियाअस्थि कलश वाहन लोकार्पण के समय कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के छोटे भाई जगत सिंह दिवेश सिंह अनिल सिंह सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।
