रास्ते के विवाद में बोले तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हम तुम्हें अपनी जूते के नीचे दवाकर रखेंगे

0 314
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शहरों में गांव में आम रास्ते की समस्या अब आम बात हो गई है गांव और शहरों में जगह-जगह रास्ते को लेकर आए दिन विवाद सामने आते रहते हैं रास्ते की विवाद में दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावों को पेश करके रास्ते को चालू रखना और बंद करने की दलीलें देते हैं। प्रशासन भी इन दलीलों से निपटने में बरसो लगा देता है और समस्याएं बनी रहती हैं ऐसी ही एक समस्या लेकर सीधी जिले के अम्लीय थाना के ग्राम सोनबरसा निवासी राजेश मिश्रा पिता हीरामणि मिश्रा लिए घूम रहे हैं स्कूली बच्चों को लेकर सीधी जिले के अधिकारियों से फरियाद करने आए राजेश मिश्रा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि प्रार्थी की आराजी नंबर 614 जो मध्य प्रदेश शासन की जमीन है जिसमें आमजन ग्राम वासियों का आना-जाना होता है उसे पर गांव के ही राघवेंद्र द्विवेदी पिता बाबूलाल द्विवेदी अपना पट्टा बनवा लिया जबकि उक्त जमीन के पूर्व सरकारी नशे में आम रास्ता दर्ज है बावजूद इसके एसडीएम द्वारा आम रास्ता बताते हुए अभी उन्हें उनकी जमीन बता दिया गया जिसका विवाद एडीएम कोर्ट में चल रहा है उसके बावजूद भी राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा आम लोगों और बच्चों के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया है और उनके द्वारा पैसे के दम पर नशे में आम रास्ता दर्ज होने के बाद भी अपना पट्टा बनवा लिया गया और लोगों को धमकी दी जाती है कि हम लोग यहां के पवाईदार हैं तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हम तुम्हें अपनी जूते के नीचे दवाकर रखेंगे। फरियादियों का कहना है की वह अभी एडीएम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं लेकिन वह चाहते हैं कि उनके पूर्व से प्रचलित रास्ता चालू रखा जाए एडीएम कोर्ट के फैसले के बाद जो भी निर्णय होगा उसे मान्य करेंगे ऐसे में शासन प्रशासन को भी इस प्रकरण का फैसला आने तक लोगों के लिए रास्ता चालू रखने के लिए पहल करनी चाहिए।

News TOP Footer