न्यायमूर्ति श्री जी एस अहलूवालिया ने किया मध्यस्थता केंद्र चुरहट का लोकार्पण

0 419
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : न्यायमूर्ति श्री जी एस अहलूवालिया मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री संजीव कुमार पाण्डेय के द्वारा मध्यस्थता केंद्र चुरहट का लोकार्पण बुधवार 17 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रमा जयंत मित्तल विशेष न्यायाधीश, श्री मुकेश कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय जिला न्यायाधीश, श्री बृजेंद्र सिंह अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सीधी, श्री वीरेन्द्र जोशी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी, श्री राजेश श्रीवास्तव प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री विकास चैहान तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री गौतम कुमार गुजरे, सुश्री उर्मिला यादव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश, श्री लक्ष्मण डोडवे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री नृपेंद्र सिंह परिहार व्यवहार न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति चुरहट तथा सभी मजिस्ट्रेटगण, श्री राजेश शाही अपर कलेक्टर, श्री सिद्धार्थ शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री अरविंद श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अधिवक्तागण, जिला न्यायलय के कर्मचारीगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News TOP Footer