सिंगरौली की कांग्रेस महिला नेता का वीडियो वायरल अलका लांबा पर लगाए जूते मारने के आरोप

सीधी धर्मेंद : पूरे मध्य प्रदेश में सिंगरौली की कांग्रेस महिला नेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कांग्रेस की महिला नेता राष्ट्रीय नेता अलका लांबा पर जूते मारने के आरोप लगा रही हैं बताया गया कि विगत दिनों सिंगरौली जिले की कांग्रेस महिला नेता मधु शर्मा जो मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला की प्रदेश सचिव है एक बैठक में शामिल होने भोपाल गई थी जहां पर भोपाल में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता अलका लांबा द्वारा बैठक ली जा रही थी जिसमें वह भी शामिल हुई लेकिन बैठक के दौरान पदाधिकारी की सूची देखने पर उनका नाम नहीं मिला जिस पर सूची को लेकर अलका लांबा और मधु शर्मा के बीच कहा सुनी हो गई इसी दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता अलका लांबा द्वारा मधु शर्मा के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया इसके बाद पार्टी बैठक से बाहर निकाल कर महिला कांग्रेस नेता मधु शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता अलका लांबा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा की वे जूता मारने को बोल रही थी मैंने कहा अभी मारो मुझे जूता,अब पीड़ित कांग्रेस नेता मधु शर्मा, राहुल गांधी से इस मामले की शिकायत करेगी जूता मारने के बयान वाले इस वायरल वीडियो से बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने बड़ा मौका मिल गया है।
