विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने ली विकास एवं निर्माण कार्यों की त्रैमासिक बैठक

सीधी धर्मेंद : विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता में विकास एवं निर्माण कार्यों की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन द्वारा गरीब एवं वंचित वर्गों के विकास के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए जिससे पात्र हितग्राहियों को सहजता से योजनाओं का लाभ मिले सके। विधायक ने रीवा सीधी सिंगरौली रेल लाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि गोपद बनास अंतर्गत 18 गांव का अवार्ड पारित किया गया है। शेष लंबित प्रकरणों की कार्यवाही 15 दिवस के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यह अति गंभीर मुद्दा है जिसके कारण रेलवे का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि की किस्त समय से पहुंच जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य हितग्राहियों का भी समय से आवास बन जाए छूटे हुए हितग्राहियों को चिन्हित कर आवेदन करना सुनिश्चित करें। विधायक ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य संवाद स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को दूर करना हैए जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। विधायक सीधी ने कहा कि अधिकारी पूरी निष्पक्षता से संवैधानिक व्यवस्था और नियमों के अनुरूप ही कार्य करें। अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी संजीदगी से करें। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहारए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशीए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटेए एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्माए सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
