स्काउटिंग राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन की प्रथम पाठशाला कहा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में आयोजित पंचदिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नवोदय विद्यालय चुरहट में भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं जिला आयुक्त गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह के विशिष्ट आतिथ्य और प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि स्काउटिंग राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन की प्रथम पाठशाला है। इस जांच शिविर से प्रत्येक स्काउट और गाइड सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित हो। स्काउटिंग पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागृति का एक प्रमुख माध्यम है। भारत स्काउट एवं गाइड केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के 206 से अधिक देशों में संचालित है। जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। अध्यक्षीय उद्बोधन में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला ने कहा कि तृतीय सोपान जांच शिविर के प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर जोन के 10 नवोदय विद्यालय से 180 से अधिक स्काउट एवं गाइड भाग ले रहे हैं। 5 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए स्काउट एवं गाइड स्काउटिंग की शिक्षा अर्जित करते हुए अपनी-अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिसके आधार पर माननीय राज्यपाल पुरस्कार के लिए स्काउट एवं गाइड चयनित होंगे।

News TOP Footer