मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा टीकमगढ़ जिले में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की। इसके साथ ही 24 लाख से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं एवं गैर पीएम उज्ज्वला योजना में पात्र लाडली बहनों को 41 करोड़ रुपये से अधिक गैस रिफिल अनुदान राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों के खाते में वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त 1630 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 55 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 330 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 02 लाख 13 हजार 524 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार 250 रूपये के मान से 26 करोड़ 19 लाख 8 हजार 800 रूपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत कुसमी में 17 हजार 751 महिलाओं, जनपद पंचायत मझौली में 29 हजार 848, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 44 हजार 984, जनपद पंचायत सीधी में 55 हजार 470 तथा जनपद पंचायत सिहावल में 52 हजार 437 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को भी लाभांवित किया गया। इसमें नगर पालिका सीधी में 6 हजार 248, नगर परिषद चुरहट में 2 हजार 481, नगर परिषद मझौली में 2 हजार 124 तथा नगर परिषद रामपुर नैकिन में 2 हजार 181 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये प्रत्येक महिला के मान से राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में सीधी जिले के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं एवं गैर पीएम उज्ज्वला योजना में पात्र लाडली बहनों को 39 हजार 915 रिफिल के लिए 52 लाख 67 हजार रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
