अमिलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपीयो को पकड़ा

सीधी धर्मेंद : भ्रमण के दौरान उनि इंद्राज सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुचवाही तरफ से संदेही रवि साहू काले रंग की मोटर सायकल क्रमांक MP 53 ME 5471 से जिसमें सामने लाल रंग से महाकाल लिखा है संदेही रवि साहू जो बाईक चला रहा बीच में दूसरा संदेही माह मुबारक खान जो बीच में काले रंग का बैग लिये बैठा है जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये है तथा पीछे तीसरा संदेही काला टी शर्ट व हाफ पैन्ट मे है जो कुचवाही तरफ से सोन पुल होकर कोदोरा तरफ अबैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ले जाने की फिराक है। थाना प्रभारी अमिलिया द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित कर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान सोन नदी जोगदहा पुल पहुंचे जहाँ नहरी तरफ से एक मोटर सायकल जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए व बीच वाला लडका एक काले रंग का बैग लिये था आते हुये दिखाई दिये जिन्हे जोगदहा पुल के पास रोका जिनका नाम पता पूछा जो मोटर सायकाल चलाने वाला अपना नाम रवि साहू पिता रामलखान साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अमिलिया थाना अमिलिया, बीच वाला व्यक्ति जो काला झोला लिया था अपना नाम माहे मुबारक खान पिता मोहम्मद हसन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कोदौरा थाना अमिलिया तथा तीसरा पीछे बैठा व्यक्ति सुनील कुमार दाहिया पिता भाईलाल दाहिया जब 24 वर्ष निवासी ग्राम सजवानी थाना अमिलिया का होना बताया तथा मौके पर उक्त संदेहियों के कब्जे से काले रंग के झोला की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गंजा होना पाया गया जिसको तौल कराने पर 7.236 किलोग्राम गांजा कीमती 70000 हजार रूपये पाया गया जिसे आरोपियों से जप्त कर समाग्री के संबंध में वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 20(बी) के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
