डॉ.मुखर्जी के जीवन आदर्शों से पार्टी कार्यकर्ता ले प्रेरणा कहा विधायक रीती पाठक ने

0 645
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : व्त्याग, समर्पन और बलिदान की प्रतिमूर्ति डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन आदर्श व्यक्तित्व और कृतित्व समस्त देशवासियों के लिये प्रकाश पुंज है। डॉ.मुखर्जी का जीवन देश के लिये था डॉ.मुखर्जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता के लिये समर्पित कर दिया। उक्त आशय के विचार पार्टी कार्यालय में आयोजित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुये सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कही। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि जन संघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के लिये पाथेय है। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने डॉ.मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ.मुखर्जी के सपनो को पूरा कर रही है। धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को अक्षुण रखा। इसके कारण आज कश्मीर में आतंकवाद समाप्ति की कगार पर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कांग्रेस पर तीक्ष्ण प्रहार करते हुये कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। धारा 370 से उपजी समस्याएं कांग्रेस की ही देन रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान ने महामानव डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डॉ.मुखर्जी राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद की प्रतिमूर्ति थे और उसी के लिये वे बलिदान हो गये। इस अवसर पर सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer