सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा रवाना हुए दिल्ली, पौधारोपण कर की पूजा अर्चना,

सीधी धर्मेंद : लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा ने आज प्रातः काल लोकसभा सत्र के लिए दिल्ली जाने के पूर्व प्रातः काल पूजा अर्चना कर, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत कर पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण का आह्वान किया था। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर मिश्रा नवगठित लोकसभा की सदस्यता लेंगे और इस दौरान लोकसभा की विभिन्न प्रकार की कार्यवाही में भाग लेंगे।
