भाजपाइयों ने डॉक्टर मुखर्जी एवं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

0 468
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सैकड़ो भाजपाइयों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉक्टर मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अमर रहे, अमर रहे की नारे लगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज के दिन को भारतीय जनता पार्टी बलिदान दिवस के रूप में पूरे देश भर में मना रही है। जिले के सभी बूथ केन्द्रों पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं एवं जगह-जगह विचार गोष्ठी भी आयोजित की जा रही है।

News TOP Footer