वैश्णवी गार्डन में हुआ अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

0 699
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने स्थानीय वैश्णवी गार्डन में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में अनुसूचित जाति के वर्गों का सशक्तिकरण और उत्थान हुआ है। चाहे निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था हो, छात्रवृत्ति हो या फिर सेवा के क्षेत्र सभी जगह अनुसूचित जाति के वर्ग के लोगों का जीवन स्तर उठा है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जाटव ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग वर्ग के लोगों को केवल वोट बैंक बना कर रखा था। 60 वर्षों के शासनकाल में हमारा कांग्रेस ने भरपूर शोषण किया है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी लाल शर्मा, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News TOP Footer