400 पार का नारा देकर मनोवैज्ञानिक दबाव डाल रही है भाजपा कहा चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने

0 601
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने किए वादे पूरे नहीं किये| देश और प्रदेश का किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की सरकार से परेशान हो चुका है वे चुरहट क्षेत्र के ग्राम बघवार, रामपुर नैकिन, पटौहा और कुस्परी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की भाजपा इतनी डरी हुई है कि छल बल के सहारे वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है और 400 पार का नारा देकर मनोवैज्ञानिक दबाव डाल रही है महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है| विधानसभा में किए गए वादों को भाजपा ने नहीं निभाया है| उन्होंने कहा की इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है और बीजेपी का भ्रष्टाचारी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि किसानों की समस्या, युवाओं की समस्या और जनहित के सभी मुद्दों को लेकर आपको जन-जन तक पहुंचना है| आम जनमानस में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश है। कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है| लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ रही है हमें कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित पांच न्याय को घर घर पहुंचाना है।

News TOP Footer