एसएसटी ने चेकिंग में गोपदपुल बहरी में नगद जब्त किए 1 लाख 06 हजार 790 रूपये

0 231
Main Ad1

सीधी धर्मेन्दे : लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में एफएसटी तथा एसएसटी दलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में एसएसटी 3 गोपदपुल बहरी द्वारा 1 लाख 06 हजार 790 रूपये नगद जब्त किए गए हैं। जांच के समय वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही एफएसटी 3 के प्रभारी अधिकारी पारसलाल जायसवाल, संत कुमार सिंह प्रधान आरक्षक, आरक्षक कमलेश प्रजापति तथा अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा चेकिंग के दौरान में 1 लाख 06 हजार 790 रूपये नगद पाया गया। किंतु संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नगद राशि को जब्त करने की कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान धन बल, बाहुबल तथा मादक पदार्थों का दुरूपयोग रोकने के लिए जांच दलों द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। 50 हजार रूपये से अधिक नगदी पाए जाने पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार अधिक मात्रा में सोनें, चांदी के आभूषण आदि के संबंध में भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। कलेक्टर श्री सोमवंशी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी 50 हजार रूपये से अधिक की नगदी लेकर यात्रा कर रहा है तो उसके संबंध में वैध दस्तावेज आवश्य रखें।

News TOP Footer