जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0 107
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता वाहन से प्रचार-प्रसार किया जाना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से सीधी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक जागरूकता वाहन प्राप्त हुआ है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल राहुल धोटे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, सहायक स्वीप नोडल अवधेश सिंह उपस्थित रहे।

News TOP Footer