बीजेपी से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से भरा पर्चा

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लोकसभा निर्वाचन घोषित होने के बाद विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने सीधी शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता आयोजित करके भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी पत्रकारों को दी थी इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे सवाल उठाया था कि क्या आप निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे इस पर उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में इसकी जानकारी आपको दी जाएगी लोगों को यह उम्मीद थी कि अजय प्रताप सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शायद कोई मन मनोबल की बात होगी लेकिन शायद ऐसी स्थिति नहीं बन पाई होगी इसलिए 21 मार्च को अजय प्रताप सिंह ने सादगी पूर्ण तरीके से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया। नामांकन फार्म जमा करने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे जानकारी चाहि कि ऐसी स्थिति क्यों बनी अपने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध पर्चा क्यों दाखिल कर दिया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीत नीति में बहुत बड़ा फर्क देख रहा हूं जिसकी वजह से मैंने यह कदम उठाया है इसके साथ ही अजय प्रताप सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अपना पर्चा दाखिल किया है अजय प्रताप सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य कई सवालों के भी जवाब दिए। पूरे देश में मोदी जी के नाम की प्रचंड लहर चलने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए सीधी लोकसभा क्षेत्र में उनके अपने ही सांसद अजय प्रताप सिंह के इस्तीफा देने के बाद विपक्षी दल और लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं आज अजय प्रताप सिंह ने सादगी पूर्ण तरीके से अपना पर्चा दाखिल किया है अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 27 मार्च को वह अपने समर्थ को और जनता के साथ फिर से एक बार नामांकन दाखिल करेंगे उसके बाद नतीजा क्या आएंगे या जनता तय करेगी।

News TOP Footer