लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संगठनात्मक बैठक ली

0 516
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने सीधी विधानसभा अंतर्गत सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संगठनात्मक बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है कांग्रेस का कार्यकर्ता को संगठित होकर हर बूथ पर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराना है श्री पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर के योजना बनाई है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश भर में कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद की कांग्रेस पार्टी सबको न्याय मिले इसके लिए कृत संकल्पित है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से सभी वर्ग पीड़ित हैं भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों को निभाया नहीं है सभी कार्यकर्ता संगठित होकर बूथ स्तर पर लड़ाई लड़े। बैठकों में पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह संगठन मंत्री दयाशंकर पाण्डेय विधानसभा प्रभारी नवीन सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

News TOP Footer