विश्व उपभोक्ता दिवस का हुआ आयोज उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की दी गई जानकारी

0 501
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. जिला सीधी के सभागार में विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग सीधी अर्पिता मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य जिला उपभोक्ता प्रतिशोषण आयोग सीधी विभा पाण्डेय उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी सीधी राजेश शाही द्वारा की गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ता संरक्षण कानून के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों व कर्तव्यों, वस्तुओं व सेवाओं से मानकों के संबंध में प्रकाश डाला गया। उपभोेक्ता हितों की अनदेखी होने पर परिवाद के संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पेट्रोल पम्प, गैस एजेन्सी संचालक, बैंक व बीमा संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा उपभोक्ता उपस्थित रहे।

News TOP Footer