डिस्पोजल थाली कटोरी गिलास के गोदाम में लगी आग व्यापारी का लाखों का हुआ नुकसान

0 229
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के मिश्रा कॉलोनी में डिस्पोजल थाली कटोरी गिलास का व्यापार करने वाले एक व्यापारी के गोदाम में 14 मार्च की देर रात अचानक आग लग गई जिसकी सूचना गोदाम मालिक को पड़ोसियों ने सुबह 4:00 बजे दी इसके बाद आनन फानन मौके में पहुंचे व्यापारी ने फायर ब्रिगेड को भी फोन करके बुलाया लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी और गोदाम में रखा हुआ पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्लास्टिक की थाली कटोरी गिलास चम्मच सब बर्बाद हो गए व्यापारी का लाखों का नुकसान हो गया घटना का कबरेज करने पहुंची एन टीवी इंडिया न्यूज़ को व्यापारी ने घटना की जानकारी दी और कहा कि उसको शंका है की उसके गोदाम में किसी ने आग लगाई है। व्यापारी ने घटना की सूचना थाने को दे दी है बीच बाजार में हुई आगजनि की इस घटना के बाद व्यापारी पूरी तरह से आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुका है व्यापारी अब शासन प्रशासन और व्यापारियों से मदद की उम्मीद लगा कर बैठा है देखना है कि अब पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए कौन-कौन आगे आते हैं।

News TOP Footer