भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया

सीधी धर्मेंद : लोकसभा चुनाव के कुछ समय पहले से और मौके तक पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी के बड़े और छोटे नेताओं के बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है लेकिन 16 मार्च का दिन सीधी जिले से भारतीय जनता पार्टी के लिए चौंकाने वाला रहा वजह यह रही कि भारतीय जनता पार्टी के आरएसएस और जमीन से जुड़े राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने अपनी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी प्राथमिक सदस्यता से पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सांसद अजय प्रताप सिंह ने अपने इस्तीफा की जानकारी सीधी शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान दी इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रत्याशी चयन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए उन्होंने यहां तक कह दिया कि बीजेपी में भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी पार्टी पर लगाए गए आरोपो पर उनका ही बयान सुनिए। पत्रकार वार्ता के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह से कई सवाल किए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे पूछा कि आप जमीन से जुड़े हुए आरएसएस बीजेपी के कई पदों पर रहकर काम करने वाले नेता है लेकिन आपको बीजेपी में ऐसी क्या कमी नजर आई कि आपने पार्टी छोड़ दी इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे प्रत्याशी चयन को लेकर जातिगत मुद्दों पर पार्टी छोड़ने पर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं जातिगत मुद्दों को सही नहीं मानता लेकिन सभी वर्गों को मौका मिलना चाहिए।
