कांग्रेस भवन में नारी शक्तियों ने दिखाया दम, कहा हम कांग्रेस की विजय में निभायेगे अहम भूमिका

0 111
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा मात्र नारियों के सम्मान की बात करती हैं लेकिन कांग्रेस में नारियों के सम्मान में सदैव अग्रणी रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस भवन में वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि हम महिलाओं ने कांग्रेस की विजय का संकल्प लिया है कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करना जानती है जबकि भाजपा स्वार्थ की राजनीति करना शुरू कर दी है। इस मामले में महिलाओं ने कहा कि वह जमाना बीत गया जब लोग महिलाओं के नाम पर वोट हासिल करते थे लेकिन अब वक्त हैं बदलाव की तर्ज पर महिलाएं भी कांग्रेस के साथ कदम-कदम पर आ रही है इस मामले में एक नारी न्याय यात्रा को लेकर जवाहर कांग्रेस भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं की काफी संख्या भी दिखी। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सीधी जिले की प्रभारी मधू शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्रीमती कुमुदिनी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती बसंती कोल सहित कई महिलाएं उपस्थित रही हैं। वार्ता को लेकर कांग्रेस के प्रति समर्पित रूप से काम करने की बात महिलाओं द्वारा एक स्वर में आवाज उठाई गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा के निर्देश एवं श्रीमती विभा पटेल अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रभारी जिला महिला कांग्रेस एड. मधू शर्मा, प्रदेश महासचिव के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती कुमुदिनी सिंह महामंत्री प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षता में भारत जोड़ों न्याय यात्रा के संबंध में नारी सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। इस दौरान कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट काम करने वाली पार्टी की महिलाओं को प्रशस्त पत्र एवं साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं ने कांग्रेस भवन से गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण का कार्यक्रम भी किया गया। महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि इस बार लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को सीधी विधानसभा में जीत दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

News TOP Footer