क्रिकेट टूर्नामेंट युवा चैलेंज कप सीजन 11 का फाइनल मैच बरिगवा टीम ने जीता

सीधी धर्मेंद : 6 मार्च को चुरहट विधानसभा के ग्राम शिवपुरवा में पूज्य दाऊ साहब की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट युवा चैलेंज कप सीजन 11 का फाइनल मैच पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य अतिथि में खेला गया टूर्नामेंट में खेले जा रहे हैं फाइनल मुकाबले के बीच में टूर्नामेंट के आयोजक कमलेश सिंह डब्बू ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि फाइनल मैच शिवपुरवा VS वरिगमा के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहुंचे मुख्य अतिथि अजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इसके बाद मैदान में बैट लेकर चौके और छक्के लगाए। फाइनल मुकाबले में शिवपुरवा VS वरिगमा के बीच खेला गया जिसमें शिवपुरवा ने ट्रांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17ओवर में 10विकेट खोकर 87 रन बनाकर आल आउट हो गई जिसमे वरिगमा टीम 13.5ओवर में 88रन 7 विकेट खोकर विजय प्राप्त की 3विकेट से बरिगवा टीम विजय प्राप्त कर लिया इसके बाद टूर्नामेंट के मुख्य अतीत चुरहट के विधायक अजय सिंह राहुल ने विजेता विजेता और अन्य खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी प्रदान की मैच में मैन ऑफ द मैच शिवम पटेल और मैन ऑफ सीरीज विक्रम सिंह रहे वेस्ट वालर विक्रम सिंह शिवपुरवा वेस्ट बल्लेबाज अनूप पटेल वरिगमा रहे निर्णायक बलदेव यादव शिवकुमार रावत रहे।
