मोदीजी के तीसरे कर्यकाल में भारत विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनेगा कहा देव कुमार सिंह चौहान ने

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी जिला सीधी के अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा की विकसित भारत मोदी की गारंटी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के लिए अपने सुझाव मिस कॉल कर भेजें।आगामी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विकसित भारत मोदी की गारंटी भाजपा के संकल्प पत्र के लिए अपना सुझाव भेजने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल नंबर को लांच किया है। सभी प्रबुद्ध जन एवं सर्व समाज के लोग मिस कॉल कर कर अपने सुझाव भेजें , ताकि उन पर पार्टी नेतृत्व विचार कर सकेगा। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्षश्री चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास इस मूल मंत्र को लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य हमारे केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के तीसरे कार्यकाल में भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की गारंटी को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। संकल्प पत्र के सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा के सभी जिला और विधानसभा कार्यालयों में सुझाव पेटी रखी जाएगी। सुझाव पेटी में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए जनता अपने सुझाव लिखित में दे सकती है। सुझाव प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि जब जब चुनाव आते हैं तब तक विपक्षी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले करते हैं। मोदी जी का पूरा 140 करोड़ का परिवार है। मैं भी मोदीजी के परिवार का हिस्सा हूं। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान ने किया।

News TOP Footer