करोड़ों की राशि खर्च कर दी गई लेकिन कोई हिसाब किताब नहीं है कहा स्वच्छता स्थाई समिति की सभापति श्रीमती जयाजीत सिंह ने

सीधी धर्मेंद : 6 मार्च को जनपद पंचायत सीधी की स्वच्छता स्थाई समिति की बैठक जनपद पंचायत सभागार सीधी में समिति की सभापति श्रीमती जया सिंह सदस्य श्री संतोष सिंह सदस्य श्रीमती सुषमा सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई बैठक में रखे गए एजेंडा अनुसार जनपद स्तर पर स्वच्छता की वर्ष 2022 23 एवं 2023 24 में कितनी राशि प्राप्त हुई है एवं किस मद में व्यय की गई है की समीक्षा की गई बैठक में जनपद स्तर पर पंचायत को कितने शौचालय अधूरे हैं इसकी पंचायत बार दी गई जानकारी की भी समीक्षा की गई। बैठक में सभापति द्वारा बनाए गए जनपद स्तर में शौचालय में कितने सक्रिय है और कितने निष्क्रिय है इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सार्वजनिक शौचालय के संचालन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति के बैठक के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जनपद पंचायत सीधी की स्वच्छता समिति की अध्यक्ष जयाजीत सिंह से बैठक में लिए गए निर्णय और मुद्दों पर जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर हम सबको जो जानकारी दी जा रही उससे सभी सदस्य असंतुष्ट है सभापति जया सिंह ने कहा कि करोड़ों की राशि खर्च कर दी गई लेकिन उसका कोई हिसाब किताब नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही सभापति जया सिंह ने वनाए गए शौचालय की दुर्दशा पर भी अपना रोष जताते हुए कहा कि हम इन सभी मुद्दों को लेकर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा करेंगे।
