समाजसेवी ज्ञान सिंह चौहान ने अस्थि कलश को ले जाने निशुल्क ओमनी वैन उपलब्ध कराई

सीधी धर्मेंद : 6 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धि के अध्यक्ष और समाजसेवी ज्ञान सिंह चौहान ने अपने पिता स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह जी की पुण्य स्मृति में एक अनूठी पहल की है जिससे गरीब तबके के वह लोग जो आर्थिक अभाव की वजह से अपने प्रिय जनों की अस्थियों को इलाहाबाद तक नहीं पहुंच पाते थे उस कमी को दूर करने के लिए इस कार्य हेतु एक निशुल्क ओमनी वैन उपलब्ध कराई है जिसको अस्थि कलश को ले जाने वाले लोग उनसे संपर्क करके निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे इस पुनीत कार्य की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने नवीन गृह स्थल बघवारी से की इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट के विधायक अजय सिंह राहुल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह और ज्ञान सिंह जी के पिता स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यअतिथि का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान उनके भाई जगत सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अजय सिंह का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को इस पुनीत कार्य की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि लोग बहुत से लोगों की तकलीफों को देखकर हमने इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है जरूरतमंद लोग हमारे दिए गए नंबर पर संपर्क करके इस निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने ज्ञान सिंह चौहान के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इस कार्य को और आगे बढ़ाया जाना चाहिए। लोगों को उद्बोधन देने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रत्यक्ष अजय सिंह राहुल और ज्ञान सिंह चौहान ने लोगों के अस्थि कलश ले जाने वाली ओमनी वैन की विधिवत पूजा अर्चना की और उसे हरी झंडी दिखाकर इस पुनीत कार्य के लिए रवाना किया इस सादगी पूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
