छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सीधी में आके लोकसभा में विजयश्री का किया उद्घोष

0 158
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 मार्च को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधी जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सीधी जिले के अल्प प्रवास पर सीधी हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे जहां पर जिला भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह सीधी विधायक श्रीमती नीति पाठक जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। हवाई पट्टी में स्वागत उपरांत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए शहर के वैश्णवी गार्डन पहुंचे जहां पर उनका सीधी जिले के बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार सिंह सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने स्वागत उपरांत कहा कि हम सभी कार्यकर्ता सीधी लोकसभा को रिकार्ड मतों से जीतने के लिए तैयार हैं। चुनाव की तिथि घोषित होते ही हम सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लोकसभा को फतह करेंगे। पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साल और श्रीफल से अभिनंदन करने के पश्चात कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि सीधी लोकसभा की विजय श्री में सीधी विधानसभा में सबसे बड़ी लीड होगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता से सीधा आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं इसी मध्य प्रदेश में पला और बढा हूं। पहले हम मध्य प्रदेश का छत्तीसगढ़ के रूप में हिस्सा हुआ करते थे, किंतु अटल जी ने हमें स्वतंत्र राज्य की सौगात दी थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामुमकिन समझे जाने वाले कार्यों को बखूबी मुमकिन कर दिखाया है। श्री साय ने भव्य राम मंदिर, धारा 370, ट्रिपल तलाक सहित कई मुद्दों का जिक्र करते हुए बातें कही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जन शैलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए जूट जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुनः प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है हर गरीब, हर किसान, हर युवा, हर वर्ग, दलित, शोषित, वंचित सभी का सम्मान। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधा सवाल उठाया की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार हैं फिर भी दोनों जगह कई योजनाओं में फर्क क्यों है इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या पर भी मुख्यमंत्री से सवाल उठाया जिसे उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

News TOP Footer