आस्था ट्रैवल्स की परिहार बस सर्विस ने सीधी से अयोध्या धाम तक के लिए शुरू किया एसी स्लीपर कोच बस का संचालन

0 1,187
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार होने के बाद उसमें भगवान की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी हैं भगवान श्री राम के दर्शन करने की लालसा देश के हर सनातनी हिंदू को है लोगों की इन्हीं आकांक्षाओं को देखते हुए सीधी जिले में संचालित आस्था ट्रैवल्स की परिहार बस सर्विस द्वारा सीधी जिले के लोगों को भगवान श्री राम के सहज सरल और सुगम तरीके से दर्शन करने के उद्देश्य से सीधी से अयोध्या धाम तक के लिए रोजाना एसी स्लीपर कोच बस का संचालन 1 मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है आस्था ट्रैवल्स द्वारा इसके पूर्व से देश के अनेक राज्यों के लिए एसी कोच बसें संचालित की जा रही है 1 मार्च को सीधी से अयोध्या जाने वाली स्लीपर कोच बस को धीरज सिंह चौहान RSS नगर कार्यवाह सीधी नवीन नेटवर्क डिजिटल सीधी के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुणेंद्र सिंह मंटू भैया आस्था ट्रेवल्स परिहार बस सर्विस के संचालक प्रदीप सिंह परिहार बमफोर्ट सिंह चौहान,ने अन्य कई मौजूद अतिथियों के साथ सीधी से अयोध्या जाने वाली बस को झंडी दिखाकर रवाना किया सीधी से अयोध्या जाने वाली बस को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद आरएसएस सीधी के नगर कार्यवाह धीरज सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बस के चलने से लोग भगवान श्री राम का सहजता से दर्शन कर पाएंगे। सीधी से अयोध्या के लिए सीधी जिले के लोगों को प्रतिदिन एसी बस के संचालन की सुविधा देने वाले आस्था ट्रेवल्स परिहार बस के संचालक प्रदीप सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बस के संचालन के समय और बस किन मार्गो से अयोध्या पहुंचेगी अयोध्या से सीधी वापस कब आएगी इसकी विस्तार से जानकारी दी। भगवान श्री राम के दर्शनों की लालसा करने वाले लोगों के लिए आस्था ट्रेवल्स परिहार बस सर्विस के संचालकों द्वारा दी गई इस सौगात से सीधी जिले के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है जिसका फायदा लोग अब किफायती दाम देकर सहजता से उठा सकेंगे।

News TOP Footer