प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण एवं जिला अधिवक्ता संघ के साथ की गई बैठक

सीधी धर्मेंद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली नेशजनल लोक अदालतों के क्रम में वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2024 को जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु गुरुवार दिनांक 29.02.2024 को प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समस्त न्यायाधीशगण तथा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के बीच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पाण्डेय ने समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित किया कि लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण जिनमें पक्षकार के मध्य सहमति बन सकती है उसे लोक अदालत हेतु चिन्हित करें। श्री पाण्डेय ने बीमा कंपनी के पैनल अधिवक्तागण को निर्देशित करते हुये कहा कि बीमा कंपनी राजीनामा योग्य प्रकरण को लोक अदालत हेतु चिन्हित करें ताकि आगे होने वाली प्रीसिटिंग बैठक में आवेदकों के मध्य चर्चा की जा सके।-
