मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न हुई

0 106
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 25 फरवरी को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों के सहायक मतदान केन्द्र बनाया जाना है। मुख्य मतदान केन्द्र भवन या परिसर में उपयुक्त भवन का चयन करते हुए समस्त मतदान केन्द्रों में एएमएफ सुविधाओं की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए सहायक मतदान केन्द्र बनाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाने के निर्देश हैं जिसमें समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ मतदान केन्द्र बनाये जाने के संबंध में चर्चा उपरान्त कार्यवाही विवरण चाही गई है। उक्त के परिपालन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र के खरबर मतदान केंद्र में 1650 से अधिक मतदाता दर्ज हैं, उक्त को दृष्टिगत रखते हुए सहायक मतदान केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी मतदान केंद्र में दर्ज मतदाताओं की संख्या 1500 से कम है। अपर कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की। बैठक में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में सीपीएम से सुंदर सिंह, भाजपा से अमित प्रधान तथा कांग्रेस से अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

 

News TOP Footer