शांतिपूर्ण वातावरण में करें धार्मिक सामाजिक आयोजन-कहा कलेक्टर ने

0 121
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अयोध्या में सोमवार दिनांक 22.01.2024 को प्रस्तावित भगवान श्री राम के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में कलेक्टर साकेत मालवीय तथा पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के अनुक्रम में 21 एवं 22 जनवरी को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजनों के संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को अनिवार्य रूप से सूचित करें तथा नियमानुसार अनुमतियां भी प्राप्त की जाएं। ध्वनि विस्तारक के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन में स्वच्छता भी एक महत्वपूर्ण विषय है। अतः ऐसे आयोजनों में सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें। भण्डारों में दोना-पत्तलों का उपयोग करें तथा उपयोग के बाद उनका व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से जिलेवासियों से अपील की है कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें।पुलिस अधीक्षक डाॅ वर्मा द्वारा शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से यातायात के सुचारू संचालन में सहयोग करने की अपील की गई। उन्होने कहा कि आयोजन के बारे में संबंधित पुलिस थाने को अनिवार्य रूप से सूचना दें। शंाति व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आयोजन करते समय यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी स्थलों में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रहेगा।शांति समिति के सदस्यों द्वारा खुले में मांस बिक्री के संबंध में अवगत कराया गया। कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। शांति समिति के बैठक के बाद जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने एंटीबायोटिक इंडिया न्यूज़ को राम मंदिर के प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सीधी शहर और जिले में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी साथी जनता से स्वच्छता और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है शांति समिति की बैठक के बाद बैठक में आए समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने कार्यक्रमों से एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अवगत कराया और लोगों से इन सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।

News TOP Footer