जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिरों के साफ-सफाई में की सहभागिता

0 114
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में 19 जनवरी को विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित गणमान्य नागरिकों ने नगर पालिका सीधी अन्तर्गत पुराना हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता की। माता अष्टभुजी मंदिर गोतरा में विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसी प्रकार जिले के अन्य मंदिरों में गणमान्य नागरिकों तथा ग्रामवासियों द्वारा उत्साह के साथ साफ-सफाई की जा रही है। जिले के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

News TOP Footer