अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एक-एक पल के साक्षी बनेंगे लक्ष्मण सिंह

सीधी धर्मेंद : 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर निर्माण की बाधाओ को दूर करने राम मंदिर को बाबरी ढांचे से मुक्त करने के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को विशेष निमंत्रण दिया जा रहा है इस कार्यक्रम में सीधी शहर में रहने वाले लक्ष्मण सिंह बघेल जो विश्व हिंदू परिषद के महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष हैं को भी विशेष रूप से अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया है 20 जनवरी को अयोध्या रवाना होने के पूर्व लक्ष्मण सिंह को उनके परिजनों ने भावपूर्ण विदाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उनके जीवन का सपना सच हो गया उनका जीवन धन्य हो गया लक्ष्मण सिंह को अयोध्या के लिए विदाई देने वाले लोगों की कतार लगी हुई थी लक्ष्मण सिंह को अयोध्या रवाना करने के लिए लंबे वाहनों का काफिला गया है जो उन्हें अयोध्या जाने वाली ट्रेन में बिठाएगा अयोध्या राम मंदिर के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले लक्ष्मण सिंह बघेल के लिए यह क्षण ऐतिहासिक है वह भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एक-एक पल के साक्षी बनेंगे यह उनके जीवन के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।
