क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव कोशिश करूंगा चुरहट के दौरे पर कहा अजयसिंह ने

0 140
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अपने निर्वाचन क्षेत्र चुरहट पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि वे यहाँ की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश करेंगे अपने दो दिवसीय दौरे में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न पारिवारिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में भाग लिया| उन्होंने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क किया और ग्रामवासियों की समस्याओं की जानकारी ली अजयसिंह ने इन समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों से बात कीप्रवास के दूसरे दिन उन्होंने अपने गृह ग्राम शिवराजपुर सांडा में आये क्षेत्र के लोगों से मुलाक़ात की अजयसिंह ने क्षेत्र की बिजली की समस्या और राजस्व प्रकरणों के निपटारे के संबंध में अधिकारियों से बात की पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वे प्रतिबद्ध हैं सभी की समस्याओं का उचित और त्वरित निराकरण करने के संबंध में सक्षम व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता से किए वादे पूरे करने होंगे नहीं तो कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।

News TOP Footer