सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

सीधी धर्मेंद : 18 जनवरी को सीधी शहर में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक के मुख्य अतीत जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता विश्व बंधु धर द्विवेदी बीजेपी के नेता विवेक सिंह चौहान मुनिराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सीधी समिति रीति पाठक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्राजूलन करके की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के प्रचार शंभू नाथ त्रिपाठी ने विद्यालय के प्रगति प्रतिवेदन और मांग पत्र का वाचन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीधी श्रीमती रीति पाठक ने विद्यालय के प्रगति और छात्रों की पठन-पाठन की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के अनेक बच्चे हर वर्ष मेरिट में स्थान प्राप्त करते हैं इसके साथ ही विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि छात्रों की जिम्मेदारी है कि वह उनके माता-पिता जिस जिम्मेदारी के लिए जिस कार्य के लिए यहां भेजते हैं उसे जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएं और माता-पिता के सपनों को पूरा करें। विधायक के उद्बोधन के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति जी जिनका मौजूद बड़ी संख्या में अभिभावक और अतिथियों ने प्रशंसा की।
