अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह

सीधी धर्मेंद : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित गणमान्य नागरिकों ने माता फूलमती मंदिर के परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता की। विकासखंड कुसमी के ग्राम भगवार में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह एवं रामभक्त ग्रामीण जनों की उपस्थिति में रामधुन के साथ प्रभात भेरी निकाली गई। इसी प्रकार जिले के अन्य मंदिरों में गणमान्य नागरिकों तथा ग्रामवासियों द्वारा उत्साह के साथ साफ-सफाई की जा रही है। जिले के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
