मकर संक्रांति के मौके पर ग्राम कुर्रवाह में जिला प्रशासन द्वारा विशेष मेले का किया गया आयोजन

सीधी धर्मेंद : 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर सीधी जिले से लगे ग्राम कुर्रवाह में जिला प्रशासन द्वारा विशेष मेले का आयोजन किया गया इस मेले में स्व सहायता समूहों द्वारा तरह-तरह के स्टाल लगाए गए मेले में खाने पीने की भी कई स्टाल लगे हुए थे मेले में जिला प्रशासन के द्वारा पतंग बाजी तीरंदाजी घुड़सवारी और वॉलीबॉल जैसे खेल भी आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए मेले में इस दौरान पत्रकार खिलाड़ियों और जिला प्रशासन के बीच वालीबॉल का अभ्यास मैच भी खेला गया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल धोटे भी शामिल। हुए पत्रकारों की ओर से एनडीटीवी इंडिया एन टीवी इंडिया न्यूज़ के साथ अन्य कई न्यूज़ चैनल के पत्रकार भी शामिल हुए। वॉलीबॉल मैच के समापन के बाद जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने कुर्रवाह में आयोजित मेले के उद्देश्यों की जानकारी दी और बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यहां पर इको पार्क की स्थापना की जानी है जिसके लिए तैयारी की जा रही है और जल्दी इसमें लोगों को झूले और अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मेले के समापन अवसर पर सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुई और उन्होंने 14 जनवरी को आयोजित विभिन्न खेलकूद की गतिविधियां पतंग बाजी घुड़सवारी तीरंदाजी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया कुर्रवाह में लगे मेले का बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
