सीधी जिले की पवित्र सोन और गोपद नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सीधी धर्मेंद : मकर संक्रांति का पर्व देशभर के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 14 एवं 15 जनवरी को भी मनाई जाएगी मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं।पौराणिक मान्यता के अनुसार सूर्य आराधना का पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को सीधी जिले की सभी पवित्र नदियों में लोगों ने पूर्ण आस्था के साथ स्नान करके मनाया 14 जनवरी को सीधी जिले की पवित्र सोन और गोपद नदी में लाखों लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया और सूर्य देवता की आराधना करते हुए गुड़ तिल और लाई का प्रसाद ग्रहण किया। मकर संक्रांति के मौके पर सीधी शहर से लगे गऊघाट में सोन नदी में स्नान करने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हुई लोग सुबह से ही सोन नदी में स्नान करने के लिए सब परिवार पहुंचे लोगों ने आप सोन नदी में स्नान करके सूर्य देवता की आराधना की उसके बाद सपरिवार सोन नदी की रेत में बैठकर परिवार के साथ गुड़ तिल लाई और भोजन का आनंद उठाया इसके बाद सोन नदी के किनारे लगे मेले का खूब आनंद उठाया लोगों ने यहां पर खूब झूला झूला और मिठाइयां भी खाई। गऊघाट मेले में भारी भीड़ को देखते हुए सीधी और कमर्जी पुलिस ने सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम किए थे भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पुलिस ने सोन नदी तट पर सबसे उंचे कंट्रोल रूम बनाकर पूरी जनता पर 24 घंटे नजर रखी सोन नदी तट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में कमर्जी थाना प्रभारी से शेषमणि मिश्रा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी।
