श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान विधायक सीधी तथा कलेक्टर ने की सहभागिता

0 154
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से अधिक से अधिक आमजनों को जोड़ने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित गणमान्य नागरिकों ने 14 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर के परिसर सीधी की साफ-सफाई में सहभागिता की। उनके साथ से श्री देव कुमार सिंह चौहान, श्रीमती पूनम सोनी, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री अशोक तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा सहभागिता की गई।

News TOP Footer