1 किलो 336 ग्राम सोने के आभूषण एवं 54 हजार की चोरी करने वाले चोरो को पुलिस ने पकड़ा

0 416
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गठित टीमो द्वारा सीधी शहर के डैनिहा में संविदाकार के सूने घर में चोरी करने वाले चोर गिरोह को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार करते हुये चोरी गया 1 किलो 336 ग्राम सोना कीमती एवं 87 लाख 21 हजार 408 रूपये एवं 54 हजार नगदी कुल कीमती 87 लाख 75 हजार 408 रूपये का सामान जप्त किया है। बताया गया की रियादी श्री अजय सिंह पिता धर्मराज सिंह निवासी डैनिहा थाना कोतवाली ने थाना कोतवाली में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 30.12.2023 को हम सपरिवार घर में ताला लगाकर बाधवगढ चले गये थे जो आज दिनांक 31.12.2023 को दोपहर 03ः00 बजे आकर देखा तो घर का ताला टूटा था एवं अन्दर कमरे के अन्दर रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसके अन्दर रखे सोने चादी के जेवरात एवं नगदी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। आवेदन पर कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1229/23 धारा 457, 380 भा.द.वि. कायम कर विवचेना प्रारम्भ की गई दौरान विवेचना घटना की गंभीरता को देखते हुये स्वयं पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादी के घर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर आरोपियों के पता हेतु 10 हजार का इनाम उद्घोषित किया गया। आरोपियों के पता हेतु रीवा से खोजी डॉग एवं फ्रिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन हेतु लगाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 04 टीमे गठित की जाकर रवाना कर साक्ष्य एकत्रित करने हेतु लगाया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो संदेही अकुर यादव, सुधांशु वर्मा एवं गणेश यादव पिता भैयालाल यादव सभी निवासी पडैनिया थाना कोतवाली द्वारा अपना जूर्म कबूल करते हुये चारी किया गया सोने के आभूषण एवं 54 हजार रूपये नगदी जप्त कराये एवं पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया है।

News TOP Footer