एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने डीजल पेट्रोल की उपलब्धता पर कलेक्टर साकेत मालवीय से ली जानकारी

0 685
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूरे मध्य प्रदेश के साथ बस ट्रक ड्राइवर की हड़ताल के दूसरे दिन का असर सीधी में भी दिखाई दिया हड़ताल के दूसरे दिन भी सीधी के बस स्टैंड से आज एक भी बस अपने सफ़र पर रवाना नहीं हुई बस ट्रकों के न चलने पर अब लोगो की बेचैनी बढ़ने लगी है चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोग जरूरी सामानों की खरीदारी करने के लिए बाजार की ओर रुख करने लगे है तीन दिनों के लिए घोषित की गई इस हड़ताल का असर व्यापक होने वाला है अन्य कई जिलों में अब डीजल पेट्रोल की किल्लत भी शुरू होने लगी है एन टीवी इंडिया न्यूज़ में सीधी शहर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर कवरेज किया तो यहां पर भी अब लोग घबराहट के मारे पेट्रोल पंपों पर ज्यादा से ज्यादा तेल पेट्रोल इकट्ठा करने के लिए भीड़ लगाने लगे हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी जिले में डीजल पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय से उनकी प्रतिक्रिया चाहिए तो उन्होंने कहा कि सीधी जिले में अब तक स्थिति सामान्य है और सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में तेल पेट्रोल मिल रहा है जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने इस दौरान एन टीवी इंडियन न्यूज़ के माध्यम से लोगों से अपील किया है कि वह घबराहट में ज्यादा तेल जमा करने मे ना लगे क्योंकि तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बयान देने के बाद देर शाम जिले के कलेक्टर साकेत मालवी पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा और एसडीएम निलेश शर्मा ने पेट्रोल एवं डीजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीधी शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और पंप संचालकों को सीधी जिले में पेट्रोल डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

News TOP Footer