मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश

0 535
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव कालेज चैराहे से लेकर सांई मंदिर तक आयोजित आभार यात्रा में आमजनता से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री एनसीसी मैदान टीआरएस कालेज में आयोजित आम सभा में निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करने के बाद आमजनों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में रीवा संभाग में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि समीक्षा बैठक में रीवा संभाग की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें सड़क, सिंचाई, कृषि, शिक्षा तथा अन्य विभागों की प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। सभी अधिकारी समीक्षा बैठक में संभाग में एक दशक में हुई प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करें। कमिश्नर ने कहा कि समीक्षा बैठक में सांसदगण, मंत्रीगण तथा विधायकगण भी शामिल होंगे। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर सांसद तथा विधायकगणों को उचित माध्यम से बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें। बैठक में सभी कलेक्टर पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें। बैठक में कानून और व्यवस्था की स्थिति, बिजली की आपूर्ति, खाद की उपलब्धता तथा वितरण, धान उपार्जन, जलजीवन मिशन तथा बाणसागर परियोजना से स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं के लंबित कार्यों, सीधी-सिंगरौली निर्माणाधीन हाईवे तथा उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं। सीधी एनआईसी केंद्र से कलेक्टर साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित संबंधित विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए।

News TOP Footer