विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किया गया ड्रोन का प्रदर्शन

0 127
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले के किसानों को उन्नत आधुनिक खेती के प्रचार प्रसार एवं खेती की उन्नत तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिये जिले में दिनांक 16 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सभी विकासखण्डों में किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान दिनांक 18 दिसम्बर 2023 को कलेक्टर साकेत मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकासखण्ड सीधी के ग्राम झगरी एवं बढ़ौरा के कृषक दिनकर प्रसाद तिवारी के खेत में आधुनिक कृषियंत्र ड्रोन के माध्यम से गेहूॅ के खेत में तरल उर्वरक नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन कृषि विभाग एवं कृषि अभियान्त्रिकी विभाग के माध्यम से किया गया। इसी प्रकार दिनांक 19 दिसम्बर 2023 को ग्राम अमरवाह तथा भेलकी खुर्द में भी उक्त ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मचारी भी उपस्थिति थे। उप संचालक कृषि संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को ड्रोन तकनीक से अवगत कराया जा रहा है। जिसमें ड्रोन की कीमत से लेकर फायदों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होने बताया कि अत्याधुनिक ड्रोन की कीमत लगभग 10 से 12 लाख रूपये है। इसमें सामान्य वर्ग के कृषकों को 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, जनजाति, लघु व सीमांत किसान, महिला किसान को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। किसान लगभग 4 से 5 लाख रूपये की छूट पर ड्रोन खरीद सकता है। ड्रोन से 10 मिनिट में लगभग एक एकड़ जमीन पर कीटनाशक व तरल उर्वरक का छिड़काव किया जा सकता है।

News TOP Footer