पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 2 वाहनों को जप्त किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन अति.पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहरी निरी. रीता त्रिपाठी के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 2 वाहनों को जप्त कर चालक मय वाहन स्वामियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है बताया गया की रात्रि गस्त के दौरान थाना प्रभारी बहरी को मुखविर से सूचना मिली की जोगदहा सोन पुल तरफ एक टाटा 407 बिना नंबर की बालू लोड़ कर जा रही है जिसके पास टीपी नहीं है । मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से थाना प्रभारी बहरी द्वारा सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना किया गया जब टीम द्वारा जोगदहा सोन नदी पुल पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त गाड़ी को रोका गया तो ड्राइवर मौके से वाहन खड़ा कर रात्रि का फायदा उठाकर फरार हो गया वाहन को चेक किया गया तो पीछे ट्रॉली में बालू लोड होना पाया गया। उक्त वाहन को चेक करते समय एक और 407 वाहन आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले ही रोड पर वाहन खड़ा कर रात्रि का फायदा उठाकर फरार हो गया चेक करने पर उसके पीछे भी ट्राली में भी रेत लोड थी। उक्त आरोपी टाटा 407 के दोनों वाहन चालक एवं वाहन स्वामीयों का कृत्य आईपीसी की धारा 379, 414 एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4, 21 का अपराध पाये जाने पर आरोपी टाटा 407 के चालको एवं वाहन स्वामीयों के विरूद्ध पृथक पृथक अपराध कायम कर दोनों टाटा 407 वाहन मय रेत लोड कुल कीमती 27 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
